अनेकता में एकता का स्वर है- हिंदी

हिंदी हिंदुस्तान की भाषा है।हिंदी भारत देश की मातृभाषा है और अनेकता में एकता का स्वर है हमारी हिंदी।  इसका सम्मान करना हम सब देशवासियों का कर्तव्य है। दुनिया भर में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है लेकिन भारत देश की मातृभाषा हिंदी दिवस 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाते है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सारे देश को एक सूत्र में बांधती हैं आज भी कई जगह इसका विरोध हो रहा है। आज भी हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है।हिंदी के प्रति लोगों के  नजरिए को बदलने के लिए जन जागरूकता अभियान को बढ़ावा देना होगा। जन-जन तक हिंदी को पहुंचाने के लिए प्रचार करने की कोशिश तेज करनी होगी। हिंदी के प्रयोग  को हर जगह बढ़ावा देना होगा। हिंदुस्तान से बाहर रहने वाले और भारतीय लोग हिंदी के सम्मान में बहुत तरह का आयोजन करते हैं ।एक दिन के आयोजन और सम्मान से क्या हिंदी की दशा सुधर जाएगी?

नहीं..

हमें हिंदी भाषा को बढ़ावा देना होगा । कुछ लोग अंग्रेजी में लिखकर उसे हिंदी बोल देते हैं सरकारी कर्मचारी भी हिंदी की जगह अंग्रेजी भाषा का ही प्रयोग करते हैं ।हर कार्यालय में ज्यादातर अंग्रेजी में ही काम होता है।अंग्रेजी भाषा का उपयोग ही हर जगह होता है। अंग्रेजी भाषा का प्रयोग कार्यालय में हर जगह है। हिंदी दिवस मनाने से क्या होगा कुछ नहीं जब तक हम पुरी तरह इसे उपेक्षा से बाहर न निकाल लें। हिंदी दिवस मनाने के साथ यह प्रण लेना होगा सभी को ज्यादा जागरूक करना होगा ज्यादा से ज्यादा काम हम हिंदी में करें तभी इसे बढ़ावा मिलेगा। हिंदी में अपनत्व की भावना को बढ़ाना होगा,हिंदी दिवस के रूप में एक दिन मनाने से हिंदी जो अभी भी उपेक्षित  का शिकार है कई जगह विरोध होता आया है धीरे-धीरे शायद सम्मान अपनत्व पूरी तरह मिल जाए।

हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार इस के सम्मान में हिंदी दिवस के अवसर पर हम सभी ये प्रण लें ज्यादा से ज्यादा काम हम हिंदी में करें।हिंदी भाषा और संस्कृति को जानने के लिए विदेशों से लोग हमारे देश का रूख कर रहे हैं और अपने ही देश में हिंदी उपेक्षा का शिकार है।हिंदी का सम्मान और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम सब हिंदी दिवस पर इसबार ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें।

हिंदी को उपेक्षा से बचाएं चलो एक आंदोलन चलायें,

हिंदी जो एक सूत्र से बांधती है हमें उस सूत्र को मजबूत बनाएं।

 

नयी सोच नया बदलाव लाएं

हर जगह अब हिंदी ही अपनायें

 

हिंदी हमारी शान है

हमको इसपर अभिमान है

 

तिरंगा अगर शान है तो

हिंदी हमारा अभिमान है

 

हिंदी को उपेक्षा से बचाए

आओ सब मिलकर कसम खाएं

एक सुत्र से सबको बांधती हिंदी

हमें जन जन तक पहुंचाती हिंदी

 

भारत की मातृभाषा है हिंदी

लोगों के दिल तक पहुंचने का रास्ता है हिंदी

 

  • निक्की शर्मा ‘रश्मि’

मुम्बई

 

Related posts

Leave a Comment